Actress Akanksha Dubey passed away: सिंगर समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार

Actress Akanksha Dubey passed away

UP पुलिस ने शुक्रवार को भोजपुरी गायक समर सिंह को 25 वर्षीय अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में किया गिरफ्तार, जो 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल के कमरे में छत के पंखे से लटकी पाई गई थी, पुलिस ने समर सिंह और उसके रिश्तेदार संजय सिंह के खिलाफ आकांक्षा की मां मधु दुबे की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था |

समर सिंह नहीं बचेगा

जिसमें आरोप लगाया गया था कि समर सिंह उनकी बेटी को परेशान करता था और जान से मरवाने की धमकी भी दिया करता था, उसने उसे अपने साथ काम नहीं करने दिया, लेकिन असफलता के कारण एक्ट्रेस डिप्रेशन में आ गई थीं, साल 2018 में उन्होंने ब्रेक लिया, लेकिन एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपनी क़ाबलियत को प्रूफ किया और इंडस्ट्री में दोबारा एंट्री की। उसके बाद एक से बढ़ कर एक हिट फिल्मे दी आकांक्षा दुबे ने, मुझसे शादी करोगी, मेरी जंग मेरा फैसला, वीरो के वीर, कसम बदनाम करने वाले की 2,फाइटर किंग, जैसी सुपरहिट फिल्मों से एक्टिंग डेब्यू किया है।

25 साल की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का निधन

आकांक्षा दुबे का जन्म विंध्याचल, मिर्जापुर में हुआ था। 3 साल की उम्र में आकांक्षा दुबे अपने माता-पिता के साथ ख्वाबो की नगरी मुंबई शिफ्ट हो गईं। आकांक्षा दुबे के माता पिता चाहते थे कि उनकी बिटिया रानी आईपीएस अफसर बने, लेकिन आकांक्षा दुबे के ख्वाब कुछ और ही थे। आकांक्षा दुबे को बचपन से ही एक्टिंग का शौक रहा है. 12 साल की उम्र से ही एक्ट्रेस बनने का ख्वाब देख रही थीं। उनकी दोस्त पुष्पांजलि पांडे थीं जिन्होंने अभिनेत्री को फिल्म सिटी में पेश किया, जिन्होंने उनका साथ दिया ताकि वह अपने सपनों को हकीकत में बदल सकें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *