West Champaran के SSB और AHTU ने दो लड़कियों की रेस्क्यु किया है। इन दोनों लड़कियों को उनके अपने ही सगे चाचा ने आर्केस्ट्रा संचालक को अपनी दो भतीजियों 50 हजार रुपये में ही बेच दिया था। वहीं पुलिस ने कार्रवाई कर के दोनों पीड़िता का रेस्क्यु कर लिया है। और साथ ही आर्केस्ट्रा संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरअसल, ये मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय SSB Bettiah कार्यालय व 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल Raxual के द्वारा NCPCR के निर्देश पर Narkatiaganj Sikarpur थाना क्षेत्र अंतर्गत Rakhai गांव के एक आर्केस्ट्रा संचालक के यहां छापामारी में एक नाबालिग और एक व्यस्क महिला को रेस्क़्यू किया गया ।
इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय SSB Bettiah कार्यालय और 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल Raxual को सूचना मिली थी कि एक आर्केस्ट्रा में दो लड़कियों के साथ मारपीट और बलात्कार किया जा रहा है। साथ ही मना करने पर हथियार दिखा कर धमकी दे कर नशे की दवाई दे कर नशे की हालात में उनका बलात्कार किया जाता था।
रेस्क्यू में सामिल
इस सूचना पर मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय SSB Bettiah कार्यालय 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल Raxual द्वारा Bettiah पुलिस थाना, महिला थाना, एनजीओ मिशन मुक्ति फॉउंडेशन , रेस्क्यू फॉउंडेशन, प्रयास जुवेनाइल, CWC Bettiah, Childline Bettiah के साथ एक संयुक्त रेस्क्यु अभियान चलाया गया।
बता दें कि, पुलिस ने राज्य के Sikarpur थाना अंतर्गत Rakhai गांव में आर्केस्ट्रा को चारों तरफ घेराबंदी किया। जिसमें एक नाबालिग और एक व्यस्क महिला को रेस्क़्यू किया गया। जिसको देखते हुए आर्केस्ट्रा संचालक अबरार गद्दी ने भागने कि कोशिश की किंतु उसे पकड़ा गया। साथ ही उसके पास से एक हथियार (कट्टा) भी बरामद किया गया।
पीड़िता द्वारा बताया गया
काउंसिलिंग में पीड़िता द्वारा बताया गया कि ऑर्केस्ट्रा संचालक उसे जबरन अश्लील नृत्य के लिए भेजता था। वहीं, पीड़िता ने यह भी बताया कि संचालक और उसके दो भाई उसको नशीली पदार्थ को सेवन कराते थे और प्रतिदिन नशे मे पीड़िता का बलात्कार करते थे।
पीड़िता को उसके अपने ही चाचा के द्वारा 50 हजार में आर्केस्ट्रा संचालक के पास बेचा गया था। पीड़ित लड़िकयों का मेडिकल करा कर आर्केस्ट्रा संचालकों पर सीकरपुर थाना में FIR दर्ज कराया जा रहा हैं। जिसके पीड़िता लड़कियों को आश्रय गृह भेजा जायेगा।