Bhojpuri Entertainment : यूपी बिहार’ से खेसारी लाल यादव ने मचाई धूम, मेघा शाह के साथ केमिस्ट्री देख दीवाना हुए दर्शक

Bhojpuri Entertainment

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर खेसारी लाल यादव अक्सर किसी न किसी कारण से सोशल मीडिया में छाए रहते हैं। जहां पिछले दिनों सावन में उनके बोल बम गीत धूम मचा रहे थे, वहीं अब अभिनेता और सिंगर के रोमांटिक गाने धमाल कर रहे हैं। वह अपने गानों की वजह से आए दिन सुर्खियों बटोरते हैं और आज एक बार फिर वह सुर्खियों में आ गए हैं। खेसारी लाल यादव के दर्शक उनके गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

ऐसे में खेसारी लाल यादव ने अपने दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए अपना एक नया गाना ‘यूपी बिहार’ रिलीज किया है। खेसारी लाल का यह भोजपुरी गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है आश्चर्य की और कोई बात नहीं होगी अगर ‘यूपी बिहार’ गाना कुछ ही दिनों में ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो जाए।

भोजपुरी सावन गीत के बाद ट्रेंडिंग स्टार का नया भोजपुरी गाना

गाना, यूपी बिहार‘ रिलीज हो चुका है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सावन में शिव भक्त बन लोगों को लुभाने के बाद एक बार फिर खेसारी लाल यादव इस गाने में रोमांस का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं। गाने में खेसारी लाल यादव और मेघा शाह के ठुमके और दोनों की केमिस्ट्री फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा रही हैं। गाने में खेसारी लाल यादव का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। जहां ब्लैक पैंट शर्ट पहने खेसारी लाल यादव काफी हैंडसम लग रहे हैं, वहीं मेघा भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

जहां भोजपुरी ‘यूपी बिहार’ गाने में ऑनस्क्रीन खेसारी लाल यादव और मेघा की जोड़ी धूम मचा रही है, वहीं ऑफ स्क्रीन खेसारी लाल यादव के साथ प्रियंका सिंह की आवाज धमाल कर रही है। मतलब साफ है ‘यूपी बिहार’ गाने में खेसारी के साथ प्रियंका ने अपनी आवाज दी है। इस धमाकेदार की कोरियोग्राफी और म्यूजिक लोगों की सिर चढ़कर बोल रहा है। आने वाले शादी के सीजन में यह ‘यूपी बिहार’ गाना सबको खूब पसंद आने वाला है।

खेसारी लाल यादव के इस नए गाने को यूट्यूब के ‘धुन म्यूजिक ओरिजिनलस’ चैनल पर रिलीज किया गया है। भोजपुरी ‘यूपी बिहार’ गाने के लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं और इसका निर्देशन लक्की विश्वकर्मा ने किया है। गाने का संगीत प्रियांशू सिंह ने दिया है। अब देखना यह है कि लोगों को इतना पसंद आने वाला यह गाने आगे क्या-क्या कमाल करता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *