Bhojpuri Song : लाल घाघरा गाने में पवन सिंह के साथ बोल्ड अंदाज में दिखीं नमृता मल्ला, तेजी से कर रहा है ट्रेंड

Bhojpuri Song

भोजपुरी में सक्सेस का पर्याय बन चुके पावर स्टार पवन सिंह के नए गाने ने आज फिर म्यूजिक इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है। उनका नया गाना ‘लाल घाघरा’ ने रिलीज के साथ ही घंटे भर में ट्रेंड करने लगा। यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और देखते ही देखते यूट्यूब के टॉप 10 में ट्रेंड करने लगा है, जो अपने आप में एक अनोखा रिकार्ड है। पावर स्टार पवन सिंह के इस गाने को अब तक 21 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और यह बेहद तेजी से वायरल भी हो रहा है।

यूं तो पावर स्टार पवन सिंह की आवाज की काफी तारीफ होती है लेकिन यह गाना और भी खास है। इस गाने को पावर स्टार पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है, जो फिलहाल टॉप 10 में ट्रेंड कर रहा है। पावर स्टार पवन सिंह के शिल्पी की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों की ट्यूनिंग कामल की है, जो इस गाने में भी देखने को मिल रही है। गाना ‘लाल घाघरा’ जितना धमेकदार है, उतना ही धांसू लुक पावर स्टार पवन सिंह का इस गाने में नजर आ रहा है। यूं कहें कि पावर स्टार पवन सिंह ने एक बार फिर से इस गाने के जरिए मानसून में गर्दा उड़ा दिया है, जसिको देख कर उनके फैंस काफी गदगद हैं।

पावर स्टार पवन सिंह के साथ बोल्ड अंदाज में दिखीं नमृता मल्ला

वहीं,पावर स्टार पवन सिंह के साथ गाना ‘लाल घाघरा’ में नई अभिनेत्री नमृता मल्ला बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। दोनों की केमेस्ट्री खूब जम रही है। उनके फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। गाने का म्यूजिक वीडियो किसी ब्लॉक बस्टर गाने से कम नहीं है। आपको बताया दें कि गाना ‘लाल घाघरा’ का सेट भी काफी भव्य नजर आ रहा है। वहीं इस गाने को विजय चौहान ने लिखा है। म्यूजिक शुभम राज (SBR) का है। वीडियो डायरेक्टर सरोज कटोंच है। डीओपी महेश वेंकट हैं। एडिटर विकास पवार हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *